बुलंदशहर, सितम्बर 19 -- नगर क्षेत्र के एक स्कूल के मैदान में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के छात्रों में दूसरे पक्ष के दो छात्रों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों छात्रों पर बेल्ट और नुकीली वस्तु से भी हमला किया गया। इससे छात्रों में अफरा तफरी मच गई। घायल छात्रों का अस्पताल में उपचार कराया गया है। देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में काफी वक्त से तनातनी चल रही है शुक्रवार सुबह स्कूल के मैदान में दोनों गुट के छात्रों में कहासुनी हुई, जिसके बाद एक गुट के छात्रों ने लोहे के पंच, लात घूंसे , डंडे आदि से दूसरे गुट के दो-तीन छात्रों पर हमला कर दिया। दो छात्रों को बुरी तरह मारापीटा गया, जिससे उनके सिर फट गए और वह लहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.