अमरोहा, अप्रैल 20 -- रविवार को नगर के आंबेडकर पार्क के निकट कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर छात्रों के दो गुटों में जमकर बेल्ट चलीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में छात्रों का एक गुट दूसरे गुट के युवक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। कस्बा इंचार्ज संदीप पंवार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हुई है। गिरफ्तार छात्रों को शांति भंग में निरुद्ध किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.