मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीबीगंज में हाईवे पर शनिवार देर शाम छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प व चाकूबाजी के मामले में सदर थाने की पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। चाकूबाजी में बीबीगंज निवासी मैट्रिक का छात्र शशांक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घायल के भाई साहिल के बयान पर चार किशोरों को नामजद किया गया है। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह शशांक के साथ शनिवार को मैट्रिक का फॉर्म भरने के लिए आधार कार्ड में सुधार कराने गया था। इस दौरान पूर्व से चले आ रहे मामूली विवाद को लेकर चार लड़कों ने घेरकर उनपर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान किसी आरोपियों ने शशांक पर चाकू से वार कर दिया। ब्रह्मपुरा पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया था। सदर थाना के अपर थानेदार राजीव कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.