बिजनौर, सितम्बर 13 -- डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में आज दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर ने जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्कूलों द्वारा छात्र-छात्राओं के परिवहन के लिए वाहनों द्वारा निर्धारित सुरक्षा के मानकों का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है, उनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं के जीवन से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देश दिए कि उप संभागीय परिवहन विभाग तथा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों की फिटनेस आदि की चेकिंग करें और कमी पाए जाने पर उनके खिलाफ समुचित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.