देवरिया, जनवरी 28 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जीएम एकेडमी स्कूल सलेमपुर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी 'नोवा विस्टा 2026' में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत दो से अधिक विज्ञान, कंप्यूटर एवं नवाचार आधारित क्रियात्मक प्रोजेक्ट्स आकर्षण का केंद्र बने रहे। मुख्य अतिथि एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अलका सिंह, वैज्ञानिक डॉ. मृदुल शुक्ल, डॉ. संतोष शुक्ल, डॉ. मान्धाता सिंह, डॉ. कमलेश मीणा, डॉ. अश्वनी कुमार पाण्डेय प्रॉजेक्ट्स की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक सम्भावना मिश्रा ने कहा कि निस्संदेह, नोवा विस्टा 2026 ने सलेमपुर को शैक्षणिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...