धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम में जिले के स्कूली छात्रों के लिए निर्धारित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आईआईटी आईएसएम निदेशक को पत्र भेजकर संशोधन की अनुशंसा की है। बताया गया कि आठ व नौ दिसंबर को रेल परीक्षा आयोजित होने के कारण आठ दिसंबर के भ्रमण कार्यक्रम को परिवर्तित करना आवश्यक हो गया है। डीईओ ने अनुरोध किया है कि आठ दिसंबर को शामिल होने वाले विद्यालयों को पांच और छह दिसंबर को भ्रमण का मौका प्रदान किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...