उन्नाव, दिसम्बर 11 -- उन्नाव। पंडित विशम्भर दयाल त्रिपाठी राजकीय जिला पुस्तकालय में एकीकृत भारत के निर्माता विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम सरदार 150 एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हुआ। प्रतियोगिता में जिले के राजकीय इंटर कालेज एवं पुस्तकालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में जूरी मंडल की अध्यक्षता पीयूष श्रीवास्तव (कोर्स कोऑर्डिनेटर अभ्युदय उन्नाव) द्वारा किया गया। इसमें छात्रों को आदर्श निबंध लेखन के बारे में बताया गया। छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उन्नाव के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान पुस्तकालयाध्यक्ष सुरभि श्रीवास्तव, अतिथि प्रवक्ता अनुपम सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.