गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिविल लाइंस जॉन हॉल में चल रहे जिला स्तरीय बाल महोत्सव का चौथा दिन शुक्रवार को स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से शानदार प्रस्तुतियां दी गई। 500 स्कूली बच्चों की ओर से विभिन्न प्रकार प्रस्तुतियां दी गई। इसमें छात्रों के नृत्य, गीत, नाटक और साहित्यिक रचनाओं की झलक ने माहौल को जीवंत बना दिया। जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव के चौथे दिन 50 विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर चली प्रतियोगिताओं में ग्रुप डांस, सोलो डांस, देशभक्ति समूह गीत, बेस्ट ड्रामेबाज़, फैंसी ड्रेस, प्रश्नोत्तरी तथा लेखन प्रतियोगिता (हिंदी व अंग्रेजी) शामिल थीं। जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.