गया, जनवरी 5 -- छात्रों की समस्याओं को लेकर सोमवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने धरना और प्रदर्शन किया। खासकर पाठ्यक्रम में फी कम करने को लेकर छात्रों ने मगध विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। धरनार्थियों ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय है कि राज्य के विश्वविद्यालयों और अंगीभूत/संबद्ध महाविद्यालयों में सामान्य पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिलाओं को स्नातकोत्तर स्तर तक शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर नामांकन के समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद मगध विश्वविद्यालय के कई अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालयों में संबंधित श्रेणी के छात्र-छात्राओं से विभिन्न मदों में अवैध रूप से शुल्क वसूला जा रहा है। इसी को लेकर एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में आंदोलन कर प्रशा...