झांसी, फरवरी 18 -- बुधवार से उत्तर प्रदेश हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मऊरानीपुर में पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल परीक्षा में उमड़े छात्रों से यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। मेन चौराहा पर तगड़ा जाम लगा। गुरुवार परीक्षा के पहले ही दिन केंद्रों पर छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसी भीड़ के चलते शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई। जिससे छात्रों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिलैया चौराहा, दुबे का चौक, परवारीपुरा, मुख्य सड़क, दमेले कॉलेज सड़क पर सुबह कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बिगड़ी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से परीक्षा अवधि के दौरान बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की मांग की है। वहीं, परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मऊरानीपुर...