अलीगढ़, फरवरी 19 -- चण्डौस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहराना के समीप बुधवार की शाम यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार छात्रों को एक कार ने टक्कर मार दी । हादसे में एक छात्र की मौत हो गई वही दो छात्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार विशाल पुत्र तेजपाल, युवराज पुत्र तेजपाल, नमन शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा निवासी गांव किन्हुआ कस्बा के मॉर्डन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इंटर के छात्र हैं। बुधवार की शाम तीनों छात्र कस्बा के गायत्री इंटर कॉलेज से शाम की पाली में इंटर की परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव जहराना के समीप एक कार ने छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डौस पहुंचाया जहां से तीनों छ...