प्रयागराज, फरवरी 20 -- मौहारिया गांव के दो छात्रों की पिटाई के मामले में गुरुवार को थरवई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में मौहारिया गांव के प्रिंस यादव पुत्र सुरेश यादव का आरोप है की महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन सोमवार को अपने चचेरे भाई विशाल यादव के साथ दर्शन करके बाइक से लौट रहा था। जैसे साहू धर्मशाला के पीछे पहुंचा बनकेसरी गांव का अनिकेत पासी पुत्र मुन्नूलाला, संजीव पासी पुत्र ब्रहम पासी, राज पासी पुत्र मुकेश पासी अपने करीब पंद्रह साथियों के साथ लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पिटाई से प्रिंस को गंभीर चोटे आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...