बदायूं, नवम्बर 22 -- बदायूं, संवाददाता। इस्लामियां इंटर कॉलेज में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह के तहत छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। टीएसआई आरएल राजपूत ने कहा कि प्रतिवर्ष न जाने कितने लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर असमय ही हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने को कहा। वाहन चलाते समय कदापि मोबाइल फोन पर बात न करें। अंत में उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि जरा सी सावधानी जीवन में बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने छात्रों से यातायात नियमों का पालन...