बिजनौर, नवम्बर 26 -- तहसील क्षेत्र के गांव पैजनिया में स्थित रघुकुल ग्लोबल एकेडमी में टीचर्स टीम व छात्रों की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें खेल भावना और उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीचर्स टीम की कप्तानी आशिष वीर सिंह त्यागी ने की है। टीम में प्रदीप कुमार, सोमवीर सिंह, अभिनव त्यागी, कपिल कुमार, विवेक कुमार, रविंद्र कुमार आदि शामिल थे। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 10 ओवर में 68 रन बनाए। छात्रों की टीम की कप्तान सानिब खान व उज्ज्वल, धैर्य,अल्फ़ैज़ सहित अन्य विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर छात्रों की टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैच के बाद दोनों टीमों के प्रयासों की सराहना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...