मधुबनी, फरवरी 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में शिक्षा विभाग की लाभुक आधारित योजनाओं से जुड़े करीब 1.85 लाख छात्र-छात्राओं का डाटा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज है। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि इनमें से लगभग 20 हजार छात्रों का बैंक खाता, आधार संख्या या नाम से संबंधित डाटा त्रुटिपूर्ण है। इसके सुधार के लिए जिले के 420 से अधिक सरकारी एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में डाटा सुधार का कार्य चल रहा है। अब तक लगभग 12 हजार छात्रों का डाटा ठीक किया जा चुका है, जबकि शेष के लिए 15 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई है। तय समय में सुधार नहीं होने पर छात्रों को डीबीटी लाभ नहीं मिलेगा। इसतरह हजारों छात्र व छात्राएं लाभ से वंचित हो जायेंगे। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी व स्कूल के एचएम को छात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.