पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार ने आज जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, छात्रों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन की प्रगति, प्री-बोर्ड की तैयारी तथा परीक्षा पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित विद्यार्थियों को हर हाल में विद्यालय में उपस्थित कराया जाए। विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लें और किसी भी अन्य गतिविधि के कारण पढ़ाई से वंचित न रहें। विद्यालयों में अध्ययन वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। प्री-बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया ...