वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ के खेल के मैदान की बदहाली के विरोध में छात्र-छात्राओं ने बुधवार को अनूठा रुख अपनाया। दोपहर के वक्त खेल मैदान में विद्यार्थियों ने गेहूं बोया और कहा कि इस फसल के पकने के बाद इसके आटे की रोटी विद्यापीठ के प्रशासनिक अधिकारियों को खिलाएंगे। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि विद्यापीठ लगातार छात्र सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। विद्यापीठ स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू क्रीड़ा मैदान में छात्रनेता आशुतोष तिवारी 'हर्षित' के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता पर प्रतीकात्मक रूप से गेहूं की बुवाई कर विरोध दर्ज कराया। आशुतोष तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय का खेल मैदान वर्षों से दुर्दशाग्रस्त है। आज तक न तो रनिंग ट्रैक बन सका, न ही खेल मैदान का समुचित रख-रखाव किया गया है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.