टिहरी, दिसम्बर 5 -- जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिगत राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) देवताधार में छात्रों व स्टाफ को आपदा का प्रशिक्षण देने के साथ ही आपदा को लेकर जागरूक किया। इसके साथ आपदा के दौरान विभागों से समन्वय को लेकर अहम टोल फ्री नंबरों की भी जानकारी दी। डीएम नितिका खंडेवाल ने निर्देश पर दिये जा रहे इस प्रशिक्षण में राउमावि देवताधार में आपदा प्रबंधन जागरुकता, लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 1 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण व त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने प्रशिक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम में अहम जानकारियां दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व विद्यालय कार्मिक को विद्यमान तथा संभाव...