रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। तीन मई को होने वाली संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा, विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश के छात्रों, युवाओं विभिन्न समुदायों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रही है, बल्कि संविधान के प्रावधानों को कुचल कर तानाशाही रवैये के साथ निरंकुश शासन प्रणाली अपनायी जा रही है। छात्रों का भविष्य, युवाओं के सपने, महिलाओं का सम्मान, नागरिकों का आत्म सम्मान कुचला जा रहा है। अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरे लोगों की आवाज कोई नहीं सुन रहा। न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने की कोशिश की जा रही है। संविधान की मूल प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.