वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या महाविद्यालय 15 वर्षीय संस्कृत छात्रा स्वर्णा कुमारी ने 5555 विजिटिंग कार्ड पर 'ॐ' लिखकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। खास बात यह है कि उन्होंने हर 'ॐ' का डिज़ाइन अलग है और कोई भी आकृति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती। इस उपलब्धि पर उनका नाम यूरोप के प्रतिष्ठित यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। स्वर्णा को लगभग एक वर्ष का समय लगा। गुरुवार को पाणिनी कन्या महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने स्वर्णा को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान पाणिनि कन्या गुरुकुल की 500 छात्राओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। छात्रा स्वर्णा कुमारी ने...