एटा, दिसम्बर 3 -- विश्व दिव्यांगता दिवस पर ब्लॉक सकीट के ग्राम बक्शीपुर खास स्थित चौधरी बदन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की कक्षा दो की छात्रा सोनम पुत्री ब्रजनंदन को महिला सशक्तिकरण, बाल नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। एएसडीएम एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पीयूष रावत ने सोनम को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, और सामाजिक दायित्व के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का संदेश दिया। बुधवार को नन्हीं सोनम ने कार्यालय पहुंचकर दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों, दिव्यांगजन हितों से संबंधित जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.