नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, का. सं.। शाहदरा के जीटीबी एनक्लेव इलाके में परीक्षा देने जा रही एक छात्रा से मोबाइल झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मानसरोवर पार्क निवासी 34 वर्षीय राहुल पांचाल और न्यू मॉडर्न शाहदरा निवासी 36 वर्षीय राजेश कुमार सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को एक छात्रा ने जीटीबी एनक्लेव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह घर से परीक्षा देते कॉलेज जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसका फोन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें धरदबोचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...