फरीदाबाद, जनवरी 9 -- फरीदाबाद, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक 19 साल की छात्रा के साथ एक ऑटो ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत नीमका जेल भेज दिया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस को छायंसा क्षेत्र के एक गांव के परिवार ने शिकायत दी है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी एनआईटी-5 के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। छात्रा रोजाना कॉलेज आने-जाने के लिए ऑटो का सहारा लेती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर साजिद ने उससे दोस्ती का नाटक कर धीरे-धीरे उसका भरोसा जीत लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी ऑटो ड्राइवर एक दिन छात्रा को बहला-फुसलाकर समय पुर गांव स्थित अपने कमरे पर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.