बलिया, मार्च 12 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। दस साल की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। इलाके के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि मेरी 10 साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। वह कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर मंजीत सिंह से हर दिन पढ़ाई करती थी। उनका कहना है कि बेटी ने बताया है कि कोचिंग सेंटर में सभी बच्चों के चले जाने के बाद टीचर अलग से गणित पढ़ाने के लिए रोककर कई दिनों से दुष्कर्म करता था। उनका कहना है कि आरोपी ने इस बात को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ अजय त्रिपाठी, सिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.