लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ। कैंट पुलिस ने सातवीं की छात्रा से दुराचार करने वाले ई-रिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छात्रा की मां ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर के मुताबिक शारदानगर निवासी ई-रिक्शा ड्राइवर फरमान को निलमथा बाजार पुलिया के पास से पकड़ा गया। आरोपित ने सातवीं कक्षा की छात्रा से दोस्ती की थी। 15 मार्च की शाम फरमान ने फोन कर पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद आरोपित छात्रा को शारदानगर स्थित अपने घर ले गया। जहां बंधक बना कर छात्रा से दुराचार किया। बदहवास हालत में घर लौटी पीड़िता ने मां और मौसी को आपबीती बताई थी। एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपित को पकड़ा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.