मुजफ्फर नगर, मई 29 -- पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीएसए ने स्कूल प्रबन्धक को नोटिस जारी किया है। बुधवार को कस्बे के जमन पब्लिक स्कूल में रिजल्ट लेने गई छात्रा के साथ शिक्षक शहज़ाद ने छेड़खानी की थी। जिसको लेकर हिन्दू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया था। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक उमेश मलिक भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित छात्रा की ओर से शिक्षक शहज़ाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो बीएसए संदीप कुमार ने जांच पड़ताल के बाद स्कूल को सील कर दिया था। बीएसए ने स्कूल प्रबन्धक को नोटिस जारी कर उच्च क्लासें चलाने को लेकर स्पष्टीकरण देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.