बदायूं, मई 23 -- क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा 22 अप्रैल को शहर के एक डिग्री कॉलेज बदायूं जा रही थी, तभी ग्राम भूरी नगरिया थाना उसावा निवासी प्रमोद उर्फ पंधारी पुत्र सवेन्द्र यादव ने उसका पीछा किया। छात्रा ने बताया कि जब वह शाम को घर लौटी तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक आ गया और घर के बाहर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर उसकी मां और मोहल्ले के लोग बाहर आ गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। जाते-जाते उसने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाएगा। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भय के साए में है। पीड़िता का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.