बुलंदशहर, जून 25 -- छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा से मारपीट करने के आरोपी की कोतवाली पुलिस से मंगलवार रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार रात कोतवाली पुलिस टीम संतपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बराल की ओर से संदिग्ध युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम के रोकने पर वह नहीं रुका और भागने लगा। पुलिस टीम को पीछा करता देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान तालिब निवासी गदीवाड़ा सिकं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.