रामनगर, फरवरी 18 -- रामनगर। सहेलियों के साथ स्कूल से घर जा रही एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 फरवरी को उसकी बेटी स्कूल से घर आ रही थी। उसके साथ उसकी सहेलियां भी थी। आरोप है कि नशे में धुत एक व्यक्ति छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी छात्रा को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी जीवन सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.