हापुड़, जनवरी 19 -- नगर के मोहल्ला निवासी छात्रा ने एक युवक पर कालेज जाने के दौरान पीछा करना, घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकत से वह पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हो गई है। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । मोहल्ल्ला निवासी छात्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि उनके ही पड़ोसी मकान में रहने वाला एक युवक उसको कालेज आने जाने के दौरान छेड़छाड़ करता है। कई बार आरोपी उसका कालेज तक पीछा कर चुका और विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे चुकाहै। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों आरोपी उसके घर में आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान उसने शोर मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.