जौनपुर, फरवरी 15 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। एक निजी विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा ने स्कूल से लौटते समय एक युवक पर छेड़खानी और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा के अनुसार शनिवार दोपहर वह विद्यालय से प्रवेश पत्र लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह जमुनीबारी गांव के पास पहुंची, तभी सारेपुर निवासी अनिकेत निषाद पुत्र दशरथ बाइक से आया और उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने अभद्र टिप्पणी की और जबरन शादी कर भगाने की धमकी देने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो वह मौके से भाग निकला। छात्रा का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार रास्ते में उसे परेशान कर चुका है। वह अक्सर आते-जाते उसका फोटो और वीडियो बनाता था तथा अभद्र टिप्पणियां करता था। बार-बार...