पटना, फरवरी 19 -- कदमकुआं पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान खगड़िया के महेशखूंट बाजार निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। कागजी कार्रवाई के बाद गुरुवार को युवक को जेल भेज दिया गया। थानेदार ने बताया कि छात्रा कदमकुआं इलाके में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। आरोपित भी पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा है। युवक कई दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था। बुधवार को उसने रास्ते में छात्रा को रोककर उसके साथ छेड़खानी की और फरार हो गया। पीड़िता द्वारा घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को मुसल्लहपुर इलाके से धर दबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.