बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती। सरेराह छात्रा को रोककर छेड़खानी, गालीगलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह बभनान स्थित एक डिग्री कॉलेज की छात्रा है। तीन अप्रैल की सुबह 9:30 बजे कॉलेज जा रही थी। गौर-बभनान मार्ग पर सिटकोहर मोड़ के पास पहुंची थी कि विनय मिश्रा ने रोककर छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर गालीगलौज की और मारापीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.