हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में साडी थाना क्षेत्र में एक कॉलेज की छात्रा के परिजनों ने एक छात्र पर बेटी का पीछा कर करने और विरोध पर गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने की तहरीर थाने पर दी। दोनो नाबालिग हैं। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। वर्तमान में वह परिवार के साथ तिराहा पर किराए के मकान में रहती है। 20 मार्च को कॉलेज जाने के दौरान चौधकपुर गांव निवासी साथी छात्र ने उसका पीछा किया। उससे मैसेज और फोन पर बात नहीं करने पर परेशान किया। बताया कि सोमवार की दोपहर वह पुत्री के साथ दवा लेने जा रही थी। उसी दौरान आरोपित छात्र पीछा करते हुए पुत्री के पास पहुंचा। जब विरोध किया गया तब आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान माल की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.