प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा के साथ हुई अभद्रता की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। क्षेत्र की एक युवती कोतवाली क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर अपनी मां व भाई के साथ रहती है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि 29 जनवरी को दोपहर बाद करीब चार बजे वह कोचिंग जा रही थी। इस बीच रास्ते में मिले लालूपुर लालगंज निवासी युवक ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और कस्बा स्थित एक डांस एकेडमी में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी युवक ने पीड़िता छात्रा की मांग में सिंदूर लगाकर मंगलसूत्र भी पहना दिया और अगले दिन मंदिर में विवाह की बात करते हुए उसे छोड़ दिया। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी...