रामपुर, नवम्बर 18 -- मिलक। नगर के बिलासपुर रोड स्थित डॉ. राम बहादुर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज की शिक्षा शास्त्र की छात्रा शिम्मी रोहिल्ला ने महाविद्यालय में टॉप किया है। सोमवार को प्रबंधक अनिल गंगवार ने छात्रा शिम्मी को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज गंगवार,उमेंद्र पाल,शुभम गुप्ता,सुभाष चंद्र,दिनेश कुमार,विपिन कुमार, प्राची,सरिता गंगवार,जावेद,श्रवण पांडे,मृत्युंजय सिंह, आनंद, शिवओम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...