रुद्रपुर, मार्च 26 -- काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं की छात्रा व उसकी सहेली लापता हो गई। अनहोनी की आशंका के चलते छात्रा के दादा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छात्रा व उसकी सहेली की गुमशुदगी दर्ज की है। आवास विकास निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 25 मार्च की सुबह उनकी पौत्री व उसकी सहेली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनकी पौत्री काशीपुर के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। उनकी पास पड़ोस व नाते रिश्तेदारो में खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्रा व उसकी सहेली की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.