लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी एक 16 वर्षीय छात्रा घर से अचानक लापता हो गई। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री आभा गुप्ता शुक्रवार को दोपहर करीब 12.50 बजे घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में वह दोपहर 12.53 बजे ई-रिक्शा से बड़े चौराहे की ओर जाती दिखाई दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्रा की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...