अलीगढ़, फरवरी 21 -- n नगला करसुआ प्रा.विद्यालय की शिक्षामित्र शिक्षिका के बिगड़े बोल n छात्रा पर शौचालय साफ करने और पानी भरने का बनाया दबाव n छात्रा ने सुनाई आपबीती, परिजन और ग्रामीणों ने किया हंगामा अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोधा ब्लॉक नगला करसुआ के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षा मित्र शिक्षिका द्वारा दलित छात्रा पर शौचालय में पानी भरने का दबाव बनाया गया। छात्रा ने मना किया तो शिक्षिका ने छात्रा को पीटकर जातिसूचक शब्द कहें। ग्रामीण और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। नगला करसुआ प्राथमिक विद्यालय में एक छात्रा सुबह स्कूल पहुंची। स्कूल प्रारंभ ही होने वाला था कि शिक्षा मित्र साधना ने छात्रों को शौचालय में पानी भरने के आदेश दिए। छात्रा ने जवाब में बोला कि पिता ने ऐसे काम करने से मना किया है। जिस पर शिक्षि...