हरदोई, जनवरी 6 -- कछौना। कोतवाली पर परिजनों संग तहरीर लेकर आई एक इण्टर कालेज की छात्रा ने अपने विद्यालय के शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अपने पिता समेत परिजनों के साथ मंगलवार को कोतवाली आयी कक्षा नौ की छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक और उनके सण्डीला निवासी दोस्त पर कार में बैठाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है बीते चंद दिनों पूर्व हुई इस हरकत का जब छात्रा ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने समेत परीक्षा में फेल करने की आरोपी शिक्षक ने धमकी दी। मोबाइल पर मैसेज कर छात्रा को संडीला बुलाया। छात्रा ने जब शिक्षक की इस करतूत को पिता समेत परिजनों से बताया तो अक्रोशित परिजन विद्यालय जा पहुंचे। यहां शिकायत करने के दौरान परिजनों की आरोपित शिक्षक के साथ हाथापाई भी हुई। दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.