गाजीपुर, दिसम्बर 14 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र स्थित महावीर इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने सातवीं कक्षा की छात्रा की बेरहमी से पिटाई की। यह घटना बीते 11 दिसंबर को हुई, जब छात्रा स्कूल ग्राउंड में अपनी सहेलियों से बात कर रही थी। शिक्षक घनश्याम गुप्ता ने छात्रा को बात करते देख लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को दीवार पर पटका और लात-घूसों से उसकी पिटाई की। छात्रा की दादी राधिका देवी ने पहले कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद, 12 दिसंबर को राधिका देवी ने सादात थाने में अध्यापक घनश्याम गुप्ता के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घनश्याम गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...