रामपुर, दिसम्बर 18 -- नेशनल हाईवे से सटे एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कक्षा दस की एक छात्रा ने क्लासरूम में अचानक खिड़की का शीशा तोड़कर अपने हाथ की नस काट ली। छात्रा का हाथ लहूलुहान होते देख कक्षा में चीख-पुकार मच गई। शिक्षकों और स्टाफ ने आनन-फानन में छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य चौराहे से करीब सौ मीटर दूर स्थित एक इंटर कॉलेज की है। कॉलेज में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री है। वह गुरुवार सुबह सामान्य रूप से स्कूल पहुंची थी। उसने मध्यावकाश तक नियमित रूप से कक्षाएं अटेंड कीं। लंच के बाद जैसे ही गणित की कक्षा शुरू होने वाली थी, तभी छात्रा ने अचानक खिड़की पर हाथ मारकर शीशा ...