नोएडा, दिसम्बर 23 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसाइटी के फोर्थ एवेन्यू में दसवीं कक्षा की छात्रा ने सोमवार की रात आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौर सिटी सोसाइटी के फोर्थ एवेन्यू में रवि रंजन परिवार के साथ रहते हैं। रवि रंजन की बेटी कनिष्का दसवीं कक्षा की छात्रा थी। कनिष्का ने सोमवार की रात सोसाइटी की आठवीं मंजिल से छलांग दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सोसाइटी के लोग तुरंत छात्रा को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छात्रा ने आठवीं मं...