पाकुड़, नवम्बर 21 -- महेशपुर। बोलेगा पाकुड़ के तहत महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन मार्निंग एसेम्बली में अलग-अलग क्रिया कलाप कराया जा रहा है। शुक्रवार को प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में कक्षा चार की छात्रा वृष्टि भंडारी ने प्रार्थना सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी तथा सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओं तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वर्ष के जनवरी से दिसंबर तक की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसे सुनकर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखे। इस अभियान से बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय में बढ़ी है। बच्चों के बीच-बीच पढ़ाई के अलावे कुछ और सीखने की ललक भी पैदा हुई है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी ने बताया कि बोलेगा पाकुड़ कार्यक्रम के तहत छात्र-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.