नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा, संवाददाता। हरौला गांव में रहने वाली 11 वर्षीय छात्रा मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिर गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय गुलजार बानो हरौला गांव में रहती है। वह मंगलवार रात अपने मकान की दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। इस घटना में उसे गंभीर चोटें लगीं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सीढ़ियों पर पैर फिसलने के चलते छात्रा गिरी। गिरने का सह...