बरेली, फरवरी 5 -- भमोरा। तीन दिन पूर्व घर से स्कूल गई छात्रा घर नहीं पहुंची तो पिता ने तलाश करने के बाद छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई है। बभियाना निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्ष की बेटी भोजपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ती थी । वह तीन फरवरी को सुबह से स्कूल जाने की बात कहकर गई। शाम तक नहीं लौटी तो उसने बेटी को तलाश किया। स्कूल स्टाफ ने बताया कि छात्रा स्कूल नहीं आई। उसके बाद उसकी चिंता बढ़ गई। उसने बेटी को रिश्तेदारों आदि में तलाश किया लेकिन पता न चलने पर पुलिस से शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...