कौशाम्बी, नवम्बर 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सयारा स्थित श्रीमती कृष्णा महाविद्यालय में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों और चिन्हों के बारे में बताया। उन्होंने पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित सड़क पार करने के नियम, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर जोर दिया। समझाया कि यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाएं न केवल जीवन के लिए खतरा बनती हैं, बल्कि परिवारों को भी गंभीर संकट में डाल देती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...