रांची, सितम्बर 11 -- रांची। रांची के चटकपुर की रहने वाली 14 साल की छात्रा गायब हो गई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने आवेदन में कहा कि उनकी पुत्री पंडरा स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। मंगलवार को उनकी दोनों पुत्री घर से स्कूल के लिए निकली। शाम में बड़ी पुत्री घर लौटी, मगर छोटी पुत्री नहीं आयी। हालांकि, परिजनों ने खोजबीन भी की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजन पंडरा ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.