कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर, संवाददाता। कोहना में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने सोशल मीडिया पर छात्रा से दोस्ती के बाद उसे मिलने होटल बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपित छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती इंटर की छात्रा है। जिसकी सोशल मीडिया के जरिए दो साल पूर्व शिवम साहू नामक युवक से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर युवक ने प्यार का इजहार किया। युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसे मिलने के बहाने होटल बुलाया। जहां आरोपित ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.