गोरखपुर, सितम्बर 21 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद गीडा क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को स्कूल जाने के दौरान युवक बहला-फुसलाकर कर नौसड़ एकला के बीच एक होटल के कमरे में लेकर चला गया। छात्रा के शोर मचाने पर मौके से घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया 16 वर्षीय बेटी शहर में एक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा है। शनिवार को बेटी घर से स्कूल जाते समय एक युवक उसे बहला-फुसला लिया। नौसड़ एकला के बीच मौजूद होटल में पहले से बुक किए गए कमरे में लेकर गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.